मिस्री राष्ट्रपति मोहम्मद मुरसी ने अपने ईरानी समकक्ष डाक्टर महमूद अहमदी नेजाद को इस्लामी सहयोग संघ ओआईसी के क़ाहेरा में आगामी शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रामीन मेहमान परस्त ने मंगलवार को अपने साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन में इस बात की सूचना दी। ओआईसी का यह सम्मेलन 6 और 7 फ़रवरी को क़ाहेरा में आयोजित होगा।
इस सम्मेलन में ओआईसी की अध्यक्षता अगले तीन वर्षों के लिए मिस्र के हवाले की जाएगी। ओआईसी की स्थापना वर्ष 1969 में की गयी और चार महाद्वीपों पर इसके 57 सदस्य देश हैं।
ज्ञात रहे वर्ष 2011 में मिस्र में तानाशाह हुस्नी मुबारक के पतन के पश्चात तेहरान-क़ाहेरा के बीच आपसी संबंध फिर से शुरु हो गए हैं।
ज्ञात रहे 1978 में इस्राईल और मिस्र के बीच कैंप डेविड समझौते पर हस्ताक्षर और ईरान के अपदस्थ तानाशाह मोहम्मद रज़ा पहलवी को शरण देने के कारण, ईरान ने मिस्र से संबंध विच्छेद कर लिया था।
मिस्री राष्ट्रपति मोहम्मद मुरसी अगस्त 2012 को गुट निरपेक्ष आंदोलन के 16 वें शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए तेहरान आए थे।
........
166